रूस में कोरोना मामलों की संख्या 30 लाख पार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मॉस्को: रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस जांच रिपोर्ट में 29,258 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कुल मामलों की संख्या 3,021,964 हो गई।

यह जानकारी रूस के स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिंहुआ के अनुसार, देश में इस दौरान कोरोनावायरस से 567 लोगों की मौत हो गई, जिससे देश में वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 54,226 हो गई है।

अभी तक यहां 2,426,439 लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं।

रूस की राजधानी मॉस्को में वायरस के 2,426,439 नए मामले सामने आए, जिसके बाद शहर में कुल मामलों की संख्या 779,584 हो गई। मॉस्को इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Share This Article