Latest NewsUncategorized22 जनवरी को सपरिवार अयोध्या जाएंगे देश के पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा,...

22 जनवरी को सपरिवार अयोध्या जाएंगे देश के पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा, प्राण प्रतिष्ठा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Former PM HD Deve Gowda Will go to Ayodhya: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा (HD Deve Gowda) ने शुक्रवार को कहा कि वह 22 जनवरी को अपने परिवार के साथ अयोध्या (Ayodhya) जाएंगे और राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ (Pran Pratistha) कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सपरिवार अयोध्या जाएंगे देश के पूर्व PM

पत्रकारों से बात करते हुए देवेगौड़ा ने कहा, ”मैं अपनी पत्नी, बेटे, पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी, उनकी पत्नी अनीता कुमारस्वामी और पोते निखिल कुमारस्वामी के साथ अयोध्या के लिए रवाना हो रहा हूं। 22 जनवरी को Special Flight की व्यवस्था की गई है। हम उसमें बेंगलुरु से अयोध्या की यात्रा करेंगे।”

सीट बंटवारे के संबंध में, देवेगौड़ा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि जद (एस) को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तीन या चार सीटें दी जाएंगी या नहीं।

कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए देवेगौड़ा ने कहा…

कांग्रेस पार्टी की आलोचना करते हुए देवेगौड़ा ने कहा कि लोग जानते हैं कि उन्हें 13 महीने बाद प्रधानमंत्री पद से हटने के लिए किसने मजबूर किया और कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार को किसने गिराया।

उन्होंने कहा, ”मैंने अपने राजनीतिक जीवन में 60 वर्षों तक कड़ी मेहनत की है। इस बात पर बहस होनी चाहिए कि आरक्षण (Reservation) से किस समुदाय को लाभ हुआ है और किसने आरक्षण का सबसे अधिक लाभ उठाया है।”

उन्होंने कर्नाटक सरकार पर आंतरिक आरक्षण के मामले में जिम्मेदारी केंद्र पर डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ”मैं इस चुनाव में विकास का मुद्दा उठाऊंगा।”
देवेगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार

देवेगौड़ा ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। देवेगौड़ा ने कहा, ”मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान मुसलमानों के लिए आरक्षण बढ़ाने के लिए वोक्कालिगा समुदाय का आरक्षण (Reservation) कोटा कम कर दिया था।

इन सभी वर्षों में, कुछ परिवारों ने आरक्षण का लाभ उठाया है। AICC अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जब राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने आंतरिक आरक्षण के प्रस्ताव की कॉपी फाड़कर मेरे चेहरे पर फेंक दी थी।

आज वह आंतरिक आरक्षण पर बहस कर रहे हैं।”

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...