Homeबिहारदेश की स्थिति आपातकाल से भी बदतर: ललन सिंह

देश की स्थिति आपातकाल से भी बदतर: ललन सिंह

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह (Rajeev Ranjan Singh) उर्फ ललन सिंह (Lalan Singh) ने शनिवार को केंद्र सरकार पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि आज देश की हालत आपातकाल से भी बदतर है।

आज कोई भी विरोध में बोलता है तो CBI और ED उन्होंने कहा कि आपातकाल के समय कभी इंदिरा गांधी ने CBI और इनकम टैक्स (IT) का इस्तेमाल नहीं किया था।

हम लोग भी जेल में थे। अभी तो डराया जा रहा है। सभी संस्थाओं को पॉकेट में रखे हुए हैं। आज तो बदतर स्थिति है।

लोकतंत्र खतरे में

JDU नेता ने कहा कि देश की स्वतंत्रता खतरे में है। लोकतंत्र खतरे में है।

आज हम जो लड़ाई लड़ रहे हैं, उसमें कांग्रेस हमारे साथ है। सभी विपक्षी पार्टियों ने एकसाथ लड़ने का फैसला लिया है।

BJP के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह के 300 सीटें जीतने के दावे पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि अमित शाह भविष्यवक्ता हैं।

अगर उन्होंने भविष्यवाणी की है कि 300 से ज्यादा लोकसभा सीट (Lok Sabha Seat) जीतकर मोदी फिर से सत्ता में आ रहे हैं तो इसका मतलब है कि मोदी हार रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में अमित शाह ने भविष्यवाणी की थी, BJP सत्ता में आ रही है और रिजल्ट आया तो 53 सीट पर सिमट गए।

इसी तरह का दावा अमित शाह ने बंगाल, हिमाचल और कर्नाटक चुनाव में किया था और नतीजा सबके सामने है।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी का यूरोप दौरा, लंदन के रास्ते जर्मनी रवाना, बर्लिन में करेंगे अहम मुलाकातें

Rahul Gandhi's Europe Tour : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi)...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...

आजसू पार्टी में महिलाओं की मजबूत भागीदारी, रांची में हुआ मिलन समारोह

Strong Participation of Women in AJSU Party: आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में मिलन...

खबरें और भी हैं...

21 हजार सिम से साइबर ठगी का जाल, CBI की बड़ी कार्रवाई

Big Action by CBI : देश में साइबर ठगी के एक बड़े नेटवर्क का...

रांची में क्रिसमस की रौनक, सजी सड़कों और बाजारों में दिखा उत्साह

Ranchi Celebrates Christmas with its Festive Spirit: ईसाई समुदाय का प्रमुख पर्व क्रिसमस 25...