झारखंड : भाकपा माओवादी एरिया कमांडर कुलदीप ने किया सरेंडर

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: भाकपा माओवादी (CPI Maoist) के एरिया कमांडर कुलदीप गंझू (Area Commander Kuldeep Ganjhu) ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण (surrender) कर दिया है।

गंझू कोल्हान क्षेत्र में काफी सक्रिय था। चाईबासा SP आशुतोष शेखर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस (Jharkhand Police) के लगातार अभियान, बढ़ती दबिश और आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर दोनों नक्सलियों ने सरेंडर किया है।

झारखंड पुलिस की बड़ी सफलता

बता दें कि राज्य को नक्सली मुक्त बनाने के उद्देश्य से झारखंड पुलिस, CRPF, कोबरा, झारखंड जगुआर समेत अन्य केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों द्वारा सभी नक्सली संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

इस दिशा में पुलिस को नक्सली संगठनों के खिलाफ निरंतर सफलता भी मिल रही है। साथ ही भटके नक्सलियों को मुख्यधारा में लाने के लिए झारखंड पुलिस लगातार कार्य कर रही है।

Share This Article