प्रेम प्रसंग में रांची के तुपुदाना में महिला की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दस माइल चौक के समीप एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

जानकारी के अनुसार मृतका की शिनाख्त लिली प्रफुल खाखा के रूप में की गई है।

घटना के वक्त मृतका का पांच वर्षीय पुत्र उसके साथ था। आरोपी ने महिला को 5 वर्ष के बेटे के सामने ही गोली मारी।
उसी के आधार पर पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ओपी प्रभारी ने शनिवार को बताया कि मृतका लिली प्रफुल खाखा का प्रेमी बीरेंद्र ने उसकी गोली मारकर हत्या की है।

पुलिस की एक टीम गुमला में भी छापेमारी कर रही है

मामले में दो आरोपित शामिल है। एक का नाम वीरेंद्र है और दूसरे का नाम जितेंद्र है। लिली का प्रेम प्रसंग वीरेंद्र से चलता था।

दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस की एक टीम गुमला में भी छापेमारी कर रही है।

मृतका और आरोपित दूर के रिश्ते में भाई बहन लगते हैं। मृतका के पुत्र ने भी पुलिस को बताया है कि उसके मामा ने उसकी मां की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article