लिस्बन (पुर्तगाल) : दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह अब पुर्तगाल की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के लिए नहीं खेलेंगे जिससे उनके शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। रोनाल्डो ने छह फीफा विश्व कप में हिस्सा लिया, यूरोपीय चैंपियनशिप का खिताब जीता और अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने का पुरुष खिलाड़ियों का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

दो दशक से भी अधिक समय पहले यूरो 2004 से पहले शुरू हुए उनके शानदार करियर का अंत हालांकि निराशाजनक अंदाज में हुआ। कोच जॉर्ज जीसस के साथ मतभेद के बाद उन्होंने राष्ट्रीय टीम से दूरी बना ली। इस 41 वर्षीय महान खिलाड़ी ने सोशल मीडिया पर जारी एक लंबे वीडियो संदेश में कहा, ‘‘पुर्तगाल के लोगों, वह दिन आ गया है जब मैं अपनी राष्ट्रीय टीम की सात नंबर की जर्सी वापस सौंप रहा हूं।’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैंने कभी नहीं माना कि यह जर्सी सिर्फ मेरी थी, लेकिन 23 वर्षों तक इसे पहनने, इसकी गरिमा बनाये रखने और दुनिया भर के स्टेडियमों में इसे अपने साथ लेकर उतरने का सौभाग्य और जिम्मेदारी मुझे मिली।’’


