तेलंगाना में कोरोना के दैनिक मामले अब 1 हजार से नीचे

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हैदराबाद: तेलंगाना में कोरोनावायरस के दैनिक मामलों में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई है। अब यह 1000 के नीचे आ गया है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोनावायरस के 997 मामले सामने आए, जिसके बाद यहां कुल आंकड़ा 2,55,663 हो गया। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

तेलंगाना में पिछले 24 घंटों में 4 और लोगों की कोविड-19 से मौत हुई, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,397 हो गई। यहां मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत दर्ज की गई है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर ये आंकड़ा 1.5 प्रतिशत है। राज्य में रिकवरी रेट 92.75 प्रतिशत है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 42,163 नमूनों की जांच की।

ग्रेटर हैदराबाद में अब दैनिक मामले 200 से कम दर्ज हो रहे हैं। यहां गुरुवार को 169 मामले दर्ज हुए।

इसके बाद सबसे ज्यादा मेडचाल मल्काजगिरी में 85 और रंगारेड्डी जिले में 66 मामले दर्ज हुए।

तेलंगाना में फिलहाल 17,094 सक्रिय मरीज हैं।

Share This Article