आज के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं शुभ संकेत, जानें…

Zodiac signs: आज का दिन, वह आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं। यह दैनिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं।

News Aroma Media
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Horoscope : ग्रहों की चाल हमारे आने वाले समय के बारे में बहुत कुछ बताती हैं। आज का दिन बेहद शुभ हैं। सभी राशियों के लिए कुछ सकारात्मक संदेश मिल रहें हैं। आपके राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, वह आप इस आर्टिकल के माध्यम से जान सकते हैं। यह दैनिक राशिफल आपकी चन्द्र राशि पर आधारित हैं।

मेष राशि

संघर्ष व चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। नए कार्यों के लिए यह अनुकूल समय नहीं है, अतः थोड़ा सा इंतजार करें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और किसी गरीब को ऊनी वस्त्र अवश्य दान करें।

वृष राशि

निजी व व्यावसायिक कार्यों को लेकर रचनात्मकता आएगी। आपकी अंतर्दृष्टि विकसित होगी। किसी अधिकारी या सहकर्मी के सहयोग से कोई अच्छा काम करेंगे। घर परिवार का माहौल शांतिपूर्ण ठीक रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को भोजन करा दें और गाय को भोजन करा दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

व्यापार में वृद्धि के योग हैं व नकारात्मक शक्तियां आपको प्रभावित नहीं कर सकेंगे। आप सोच समझ के साथ आगे बढ़ते चले जाएंगे। किसी भी संकट का डटकर मुकाबला करेंगे और आपकी विजय भी होगी। सुबह बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी गाय का उपचार कर दे और खाने को दें।

 

कर्क राशि 

निजी व्यावसायिक जीवन में संबंध स्थापित करेंगे तो अच्छा रहेगा अन्यथा तनाव पैदा होगा। बिना वजह के अवसाद से बचें। बड़े लोगों से संपर्क बनेगा और उनसे विचार साझा करें। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा दें और किसी गरीब को वस्त्र दान करें। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

जीवन में अच्छे कार्यों की शुरुआत करेंगे तो अच्छे योग बनेंगे। उत्साह परिपूर्ण रहेगा और आप कोई अच्छा नया कार्य भी शुरू कर सकते हैं। सुबह सूर्य के बीज मंत्र का जप करें और सूर्य को जल दें। गाय को रोटी और गुड़ खिलाएं।

 

कन्या राशि

बड़े लोगों से संपर्क बनेगा। ध्यान से अंतर्मन की ऊर्जा को स्पंदित करेंगे। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि के योग बनेंगे। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और सूर्य को जल दें।

तुला राशि

आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी और प्रतिष्ठा मिलेगी। अपने साथ के समाज के लोगों की मदद करेंगे और खूब नाम कमाएंगे। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। सुबह गरीब को भोजन करा दें और वस्त्र दान करें। शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

अगर आप सेना या पुलिस में कार्य करते हैं तो आज गुस्सा ना करें और ना ही बिना वजह झगड़ा करें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

 

धनु राशि

कार्य में व्यस्तता के बावजूद अपने जीवनसाथी की दिक्कतों को अनदेखा न करें अन्यथा परिवार में तनाव होगा। अगर आप शिक्षक के कार्य से जुड़े हैं तो आप केंद्रित होकर अपना कार्य पर ध्यान दें सफलता अवश्य मिलेगी। सुबह बृहस्पति देव के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को भोजन करा दें।

मकर राशि

कोई भूमि या भवन के खरीदारी का समय बन सकता है। समाज में आपके प्रति एक सद्भावना होगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और सूर्य को जल दें। कुत्ते को भोजन करा दें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

प्रभु के कार्यों में व्यस्त रहने का एक अच्छा मौका आपको मिलेगा। आपके परिवार पर आपके इष्ट देव की कृपा रहेगी। परिवार में कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम हो सकता है। सुबह कुत्तों की सेवा करें और उनके लिए भवन निर्माण का प्रबंध करें। शनि देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मीन राशि

व्यर्थ की चिंताएं आपको प्रभावित कर सकती हैं अतः आज आप आध्यात्मिकता का सहारा लें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें व जीवनसाथी के कार्य में सहयोग करें। बिना वजह किसी पर गुस्सा ना करें। सुबह गाय को भोजन करा दें और किसी घायल गाय का उपचार भी कर दें। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।

Share This Article