
रांची : कांके रोड स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल, गांधीनगर के परिसर में गुरुवार को सामाजिक संस्था ‘ओथ’ (Oath) के तत्वावधान में एक दिवसीय चेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में डीएवी गांधीनगर स्कूल के ही 50 बच्चों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ‘ओथ’ के ट्रस्टी दीपक बंका, स्कूल के प्राचार्य पी. के. झा और वरिष्ठ सदस्य अमित कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि शतरंज खेलने से मानसिक विकास होता है, एकाग्रता बढ़ती है और बच्चों में निर्णय लेने की क्षमता सुदृढ़ होती है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कृष्णा प्रसाद, अमित दत्ता, शरद नाथ उपाध्याय, गोविंद झा, सोमा घटक, कौशल किशोर और रूपराज जी समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम
गर्ल्स अंडर-14: श्रिया प्रथम, वैशाली रनर-अप रहीं।
बॉयज अंडर-14: मानस प्रथम, आयुष्मान दूसरे स्थान पर रहे।
गर्ल्स Under-17: अनुष्का प्रथम, मानसी प्रिया रनर-अप रहीं।
बॉयज Under-17: संभव प्रथम, मोहित उपविजेता बने।
गर्ल्स Under-19: मानसी प्रथम, वैभवी रनर-अप रहीं।
बॉयज Under-19: आलोक प्रथम, अपूर्व रनर-अप चुने गए।
पुरस्कार वितरण
प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथियों एवं ‘ओथ’ संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

