एम्बेसडर होटल को जारी ‘कारण बताओ नोटिस’ के खिलाफ याचिका पर केंद्र जवाब दे: दिल्ली उच्च न्यायालय

दिल्ली हाईकोर्ट ने एम्बेसडर होटल परिसर खाली करने के नोटिस को चुनौती देने वाली याचिका पर केंद्र सरकार से तीन सप्ताह में जवाब मांगा है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली उच्च न्यायालय ने सुजान सिंह पार्क स्थित 7.58 एकड़ परिसर को खाली करने के लिए जारी कारण बताओ नोटिस को चुनौती देने वाली एम्बेसडर होटल के मालिक की याचिका पर बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने को कहा। न्यायमूर्ति हरीश वैद्यनाथन शंकर ने ‘सर शोभा सिंह एंड संस प्राइवेट लिमिटेड’ की याचिका पर नोटिस जारी किया और केंद्र को जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।