Latest NewsझारखंडED ऑफिस नहीं गए साहिबगंज के DC, कैबिनेट से पास प्रस्ताव के...

ED ऑफिस नहीं गए साहिबगंज के DC, कैबिनेट से पास प्रस्ताव के आलोक में…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Sahibganj DC on ED Summon: साहिबगंज के DC रामनिवास यादव (Ramniwas Yadav) को आज ही यानी गुरुवार को 1250 करोड़ के अवैध खनन (Illegal Mining) में पूछताछ के लिए ED ऑफिस पहुंचना था, लेकिन वह नहीं गए।

रांची के सेंट्रल जेल (Central Jail) के हवलदार अवधेश कुमार को भी आज ही ED के सामने पूछताछ के लिए उपस्थित होना था। वह भी ED ऑफिस नहीं गए।

बता दें कि बीते 6 जनवरी को ED ने समन (Summon) जारी करते CM के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू को 16 जनवरी, Sahibganj DC रामनिवास यादव को 11 जनवरी और विनोद सिंह को 15 जनवरी को ED ऑफिस में पूछताछ के लिए हाजिर होने को कहा था।

नहीं उपस्थित होने के पीछे कारण

ऐसा समझा जा रहा है कि Sahibganj DC के ED के सामने हाजिर नहीं होने को लेकर कैबिनेट के फैसले को आधार बना सकते हैं। गौरतलब है कि पिछली कैबिनेट मीटिंग में राज्य के बाहर की एजेंसियों को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया था।

इसके अनुसार, राज्य सरकार के पदाधिकारियों को राज्य के बाहर की किसी भी एजेंसी से समन या नोटिस मिलता हो तो इसकी सूचना अपने विभागीय प्रधान को देना है।

तभी एजेंसी को मदद दे पाएंगे अधिकारी

प्रस्ताव में यह स्पष्ट किया गया है कि विभागीय प्रधान का यह दायित्व होगा कि बिना किसी विलंब के ऐसे मामलों की तथ्यपरक सूचना मंत्रिमंडल सचिवालय – निगरानी विभाग को उपलब्ध कराए।

निगरानी विभाग को ऐसे मामलों के लिए नोडल विभाग बनाया गया है‌। नोडल विभाग सूचना (Nodal Department Information) प्राप्त होने पर प्रस्तुत तथ्यों के आलोक में आगे की कार्रवाई के लिए विधि या कानूनी परामर्श लेगा। फिर जांच एजेंसी को वांछित कार्रवाई में राज्य के पदाधिकारी अपेक्षित मदद दे पाएंगे।

spot_img

Latest articles

मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार चौधरी के खिलाफ आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज

रांची : गिरिडीह नगर निगम चुनाव में मेयर पद के प्रत्याशी डॉ. शैलेंद्र कुमार...

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह से मिले ग्रामीण कार्य विभाग के नवनियुक्त सचिव मनोज कुमार

रांची : ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के रांची स्थित आवासीय कार्यालय में...

झारखंड हाईकोर्ट ने मधुकम में दखल-दिहानी की कार्रवाई पर लगायी रोक

रांची : झारखंड हाई कोर्ट ने शुक्रवार को रांची के रातू रोड स्थित मधुकम...

भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को

रांची : भगवान शिव की आराधना का पर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनाया जायेगा।...

खबरें और भी हैं...