बोकारो में बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर डीसी-एसपी ने बैठक की

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो: बकरीद पर्व के शांतिपूर्ण आयोजन (Peaceful celebration of Bakrid festival) को लेकर आज जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त कुलदीप चौधरी एवं पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार झा की संयुक्त अध्यक्षता में न्याय सदन के सभागार में बैठक हुई।

बैठक में जिले के वरीय पदाधिकारियों, जिला स्तरीय पदाधिकारियों सहित प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।

कहा-सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी रहें सतर्क

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि बकरीद पर्व पर सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी सतर्क रहें (Administrative and police officers be alert) । पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों से तैयारियों की जानकारी ली। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अलर्ट मोड पर रहने का निर्देश दिया।

बैठक में जिले के विभिन्न पदाधिकारी पदाधिकारी हुए शामिल बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी चास प्रताप सिंह शेखावत, अनुमंडल पदाधिकारी बेरमो अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी तेनुघाट सतीश चंद्र झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चास पुरुषोत्तम कुमार सिंह, जिला परिवहन पदाधिकारी संजीव कुमार, पुलिस उपाधीक्षक सीसीआर एस.के. रजक, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय मुकेश कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात पूनम मिंज, पुलिस उपाधीक्षक नगर कुलदीप कुमार, उपायुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन सहित सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, सभी थाना प्रभारी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Share This Article