गढ़वामें मिला पेड़ से लटका महिला का शव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा: घटना रंका थाना (Ranka Police Station) क्षेत्र के अनहर का है। जहां जंगल में पेड़ से लटका हुआ महिला का शव (Dead Body) बरामद किया गया है।

महिला मृतका की पहचान अनहर गांव निवासी नरेश सिंह की 35 वर्षीय पत्नी शारदा देवी के रूप में की गई है।

गांववालों के की बात सुने तो उनका कहना पत्नी और पति में आये दिन तू-तू, मैं-मै जैसी बहस होती रहती थी।

2 दिन पहले पति ने लिखाया था गुमसुदा होने की रिपोर्ट

हालांकि रंका थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि उसके पति ने 2 दिन पूर्व रंका थाना में पत्नी की गुमशुदगी (Missing) का मामला दर्ज कराया था।

जिसके बाद पुलिस इसकी जांच भी कर रही थी लेकिन अब तक कुछ पता नहीं चल पाया था। जिसके बाद रंका थाना पुलिस ने शव की खबर मिली।

हालांकि शव को पोस्टमार्टम (Post Mortem) के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

Share This Article