धनबाद में यहां कुएं में तैरता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी पुलिस 

सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डैम ग्राउंड स्थित सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव तैरता बरामद मिला। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25) के रूप में हुई है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: सदर थाना क्षेत्र के दामोदरपुर डैम ग्राउंड स्थित सरकारी कुआं में शनिवार की सुबह एक युवक का शव तैरता बरामद मिला। युवक की पहचान गांव के ही रहने वाले विशाल पासवान (25) के रूप में हुई है। सुबह कुआं पर पानी लेने गए स्थानीय लोग ने सबसे पहले शव को कुएं में देखा, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय मुखिया सुनिजल हांसदा को दी, उन्होंने घटना की सूचना सदर थाना की पुलिस दी।

लोगों की मदद से रस्सी के सहारे युवक का शव कुएं से बाहर निकाला

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रस्सी के सहारे युवक के शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेज दिया।

घटना के संबंध में गांव के उप मुखिया राजेश शर्मा ने बताया कि युवक के घर में शुक्रवार की रात उसकी बहन की शादी थी जो धनबाद के कोयला नगर स्थित नेहरू कंपलेक्स में संपन्न हुआ। इधर इसका शव कुएं से पाया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि सुनिजल हंसदा ने बताया कि युवक बगल पास का ही रहने वाला था। युवक नशे का आदि था। अक्सर वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा करता था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वह नशे की हालत में कुएं के पास बैठा होगा और अचानक कुएं में गिरने से उसकी मौत हो गई होगी।

Share This Article