जमशेदपुर स्वर्णरेखा घाट पर मिल युवक का शव, अब तक नहीं हुई पहचान

संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

News Update
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जिले के साकची थाना (Sakchi Police Station) अंतर्गत स्वर्णरेखा घाट पर नदी के बीचों बीच एक शव (Dead Body) बरामद किया गया।

स्थानीय मछुआरों से मिली जानकारी के अनुसार शव नदी के बीच में बने बांध में फंसा हुआ था। सबसे पहले मछुआरों की ही नजर शव पर पड़ी थी।

जिसके बाद मछुआरों ने साकची पुलिस (Police) को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तैराकों की सहायता से शव को नदी से बाहर निकाला।

अब तक नहीं हो पाई है मृतक की पहचान

मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक ने हाफ पैंट पहना हुआ है।

संभावना जताई जा रही है कि नहाने के दौरान डूबने से व्यक्ति की मौत हुई होगी। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Share This Article