मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने किया पलाश दीदी कैफ़े का शुभारंभ, कहा- हमारा संकल्प है कि झारखंड की हर दीदी आत्मनिर्भर बने

झारखंड में पलाश दीदी कैफ़े की नई शुरुआत, ग्रामीण महिलाओं के हुनर, मेहनत और आत्मनिर्भरता को मिला मंच, बाजार और पहचान, आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मजबूत कदम।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड की ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शुक्रवार को रक्षाशक्ति यूनिवर्सिटी परिसर में पलाश दीदी कैफ़े का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कैफ़े केवल स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन का केंद्र नहीं, बल्कि झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत, हुनर और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है।

दीपिका ने कहा कि इस नए केंद्र के उद्घाटन के साथ ‘पलाश’ परिवार के विस्तार की एक और मजबूत कड़ी जुड़ी है, जो हमारी दीदियों के हुनर को नई पहचान देने, उनके उत्पादों को नए बाज़ार उपलब्ध कराने और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को नई गति देने का काम करेगी। हमारा संकल्प है कि झारखंड की हर दीदी आत्मनिर्भर बने, उसके हुनर को सम्मान मिले और उसकी मेहनत को नई पहचान मिले। पलाश के माध्यम से हमारी दीदियों का स्वाद और हुनर हर घर तक पहुंचे यही हमारा निरंतर प्रयास है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।