‘दृश्यम 3’ का ट्रैलर ने लोगों को लुभाया, विजय सलगांवकर फिर देगा पुलिस को चकमा? 2 अक्टूबर को होगा आखिरी खेल

Manu Shrivastava
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

अजय देवगन स्टारर मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ को लेकर फैंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है। फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया गया है और इसके साथ ही विजय सलगांवकर की कहानी के आखिरी अध्याय की शुरुआत हो गई है। फिल्म की टैगलाइन है- “हर दृश्य एक सवाल, हर राज एक जवाब”, जो कहानी में आने वाले बड़े ट्विस्ट की ओर इशारा करती है।

कौन पड़ेगा किस पर भारी?

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की पिछली फिल्मों में विजय सलगांवकर अपनी सूझबूझ और चालाकी से पुलिस को लगातार मात देता आया है। अब तीसरे और अंतिम भाग में सवाल यही है कि क्या विजय एक बार फिर कानून के शिकंजे से बच पाएगा या इस बार पुलिस उसके बनाए जाल को तोड़ देगी? ट्रेलर ने फैंस के बीच फिल्म की कहानी को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।

अजय देवगन के साथ नजर आएंगे ये सितारे

फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सलगांवकर के किरदार में दिखाई देंगे। उनके साथ तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं, जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की एंट्री ने फिल्म के रोमांच को और बढ़ा दिया है।

अभिषेक पाठक ने संभाली निर्देशन की कमान

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का निर्देशन अभिषेक पाठक कर रहे हैं। फिल्म को कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक, आलोक जैन और अजीत अंधारे प्रोड्यूस कर रहे हैं। इसका निर्माण पैनोरमा स्टूडियोज और स्टार स्टूडियोज के बैनर तले किया गया है।

2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में आखिरी अध्याय

‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी के लिए 2 अक्टूबर बेहद खास तारीख रही है और फिल्म की कहानी में भी इस तारीख का खास कनेक्शन देखने को मिलता है। अब ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। देखना दिलचस्प होगा कि विजय सलगांवकर का आखिरी दांव क्या होगा और इस बार बाजी किसके हाथ लगेगी।

 

Share This Article