नयी दिल्ली: सीमा शुल्क अधिकारियों ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शारजाह से आए दो यात्रियों के पास से 332 ग्राम वजन की सोने की दो चेन जब्त की हैं, जिनकी कीमत करीब 47.38 लाख रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, यात्रियों को 26 अक्टूबर को टर्मिनल-तीन पर ग्रीन चैनल पार करने के बाद उनकी गतिविधियों के आधार पर संदिग्ध पाए जाने पर रोका गया।



