दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचे रांची

अरविंद केजरीवाल दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से LG को विशेष पावर दिए जाने के मसले पर गैर भाजपाई दलों से सहयोग मांग रहे है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: दिल्ली के मुख्यमंत्री (Delhi’s CM) अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुरुवार को बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में पहुंचे।

बिरया मुंडा एयरपोर्ट पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने दोनों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मौके पर आम आदमी पार्टी (AAP) से राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपस्थित थे।दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल और पंजाब के CM भगवंत मान पहुंचे रांची Delhi CM Arvind Kejriwal and Punjab CM Bhagwant Mann reached Ranchi

मिशन 2024 के लिए मांग सकते हैं समर्थन

अरविंद केजरीवाल दिल्ली में केंद्र सरकार की ओर से LG को विशेष पावर दिए जाने के मसले पर गैर भाजपाई दलों से सहयोग मांग रहे हैं।

वे चाहते हैं कि राज्यसभा में इससे संबंधित विधेयक के विरोध में सभी विपक्षी दल एक साथ आएं।

इसी क्रम में वे रांची में शुक्रवार को हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा मिशन 2024 के लिए भी वे समर्थन मांग सकते हैं।

TAGGED:
Share This Article