डीजेबी भ्रष्टाचार मामला : अदालत ने दो आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेजा

दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को अदालत ने दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा। एसीबी ने हवाला लेनदेन पर पूछताछ मांगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार इसके पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और एक अन्य व्यक्ति नागेंद्र यादव को शनिवार को दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो (एसीबी)की उस अर्जी को मंजूरी दे दी, जिसमें दोनों आरोपियों की हिरासत देने का अनुरोध किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान एसीबी ने कहा कि उसे इस मामले से जुड़े ‘हवाला लेन-देन’ के बारे में आरोपियों से पूछताछ करनी है। उसने दावा किया कि आरोपी ब्यूरो के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं।

बचाव पक्ष ने हालांकि एसीबी की अर्जी का विरोध किया। अदालत ने 19 अगस्त को इस मामले में दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन और चार अन्य लोगों को तीन सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। उसी दिन, डीजेबी के पूर्व निविदा परामर्शदाता अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा था। अदालत ने बाद में श्रीवास्तव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में अन्य आरोपी राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा हैं। यह मामला यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए एक ठेके से जुड़ा है, जो तब दिया गया था, जब जैन दिल्ली के जल मंत्री थे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।