कांवड़ यात्रा मार्गों पर मांस की सभी ‘अवैध’ दुकानों को बंद किया जाएगा: एमसीडी

कांवड़ यात्रा से पहले एमसीडी ने मार्गों और शिविरों के आसपास अवैध मांस दुकानों पर कार्रवाई तथा अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। सभी नागरिक सुविधाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने अपने 12 क्षेत्रों को निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों और कांवड़ शिविरों के आसपास मांस की सभी अनधिकृत दुकानों को बंद कराया जाए और स्वीकृति नियमों का उल्लंघन करने वाली लाइसेंस प्राप्त दुकानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय ने कांवड़ यात्रा से पहले सभी नागरिक सुविधाओं से जुड़े इंतजाम पूरे करने के निर्देश भी दिए हैं। दिल्ली में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक 308 कांवड़ शिविर लगाए जाने हैं। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को जारी कार्यालय ज्ञापन में सभी क्षेत्रीय उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि वे यात्रा शुरू होने से पहले चिह्नित कांवड़ शिविर स्थलों से अतिक्रमण हटाना सुनिश्चित करें।

ज्ञापन में कहा गया है कि कांवड़ यात्रा से काफी पहले शिविर स्थलों से अतिक्रमण हटाने की जिम्मेदारी एमसीडी को सौंपी गई है। क्षेत्रीय अधिकारियों को पहले ही चिह्नित स्थानों का विवरण उपलब्ध करा दिया गया है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त शिविरों की अनुमति भी दी जा सकती है। नगर निकाय ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों या कांवड़ शिविरों के आसपास कोई भी अनधिकृत या बिना लाइसेंस वाली मांस की दुकान संचालित न हो। साथ ही, लाइसेंस प्राप्त मांस की दुकानों में भी लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।