
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने 53 वर्षीय एक नाइजीरियाई नागरिक को गिरफ्तार कर उसके पास से 1.02 करोड़ रुपये मूल्य का मेफेड्रोन (मादक पदार्थ) बरामद किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी जिस किराए के मकान में रह रहा था, उसके मालिक के खिलाफ भी विदेशी नागरिक का अनिवार्य सत्यापन किए बिना परिसर किराए पर देकर अपराध को बढ़ावा देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

