Thursday, 29 Oct 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • खेल
  • ओपिनियन
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » बैंक अधिकारियों को कंपनी निदेशक बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार
क्राइम

बैंक अधिकारियों को कंपनी निदेशक बनकर ठगने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने फर्जी कंपनी निदेशक बनकर 22.56 लाख रुपये की बैंक धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की।

Neeral Prakash
Last updated: October 29, 2026 3:15 PM
By Neeral Prakash
Share
4 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने कंपनी के निदेशक की फर्जी पहचान बनाकर बैंक अधिकारियों से 22.56 लाख रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। पुलिस ने आरोपियों से जुड़े मामलों में करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है, जिसमें सोना, आभूषण, नकदी और एक एसयूवी शामिल है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी विनय कुमार यादव (36) और नोएडा निवासी अनिल कुमार सहगल (65) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मामला बैंक ऑफ इंडिया की राजेंद्र प्लेस शाखा के प्रबंधक की शिकायत पर दर्ज किया गया था। इसमें कहा गया था कि पांच अगस्त को एक व्यक्ति ने खुद को कंपनी निदेशक दीपक मल्होत्रा बताकर बैंक अधिकारी से संपर्क किया और उसने पहले एक करोड़ रुपये की सावधि जमा (एफडी) कराने की बात कही और बाद में कंपनी की चेकबुक खत्म होने का हवाला देकर ईमेल के जरिये भुगतान का अनुरोध किया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद कंपनी के आधिकारिक ईमेल पते से मिलती-जुलती आईडी से फर्जी पत्र भेजकर 22,56,922 रुपये दूसरे खाते में हस्तांतरित करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि बैंक अधिकारियों द्वारा दस्तावेज मांगे जाने पर आरोपी ने जल्द भुगतान का दबाव बनाया और इसके बाद आरटीजीएस के जरिये रकम हस्तांतरित कर दी गई। पुलिस के अनुसार, जांच में पता चला कि ठगी की रकम पश्चिम बंगाल में बंधन बैंक के एक म्यूल खाते में भेजी गई थी। पुलिस के मुताबिक, फर्जी पहचान, ईमेल और दूरसंचार संबंधी तकनीकी जानकारियों का विश्लेषण करने के बाद दोनों आरोपियों को लोनी से गिरफ्तार किया गया।
उनके मुताबिक जांच में पश्चिम बंगाल और बिहार में सक्रिय उनके सहयोगियों के संबंध भी सामने आए।

पुलिस ने बताया कि जब्त संपत्ति में करीब 1,500 ग्राम सोना, 101 सोने के सिक्के, 17 सोने की चेन, कड़े और अन्य आभूषण, तीन मोबाइल फोन, 2.37 लाख रुपये नकद तथा अगस्त 2026 में खरीदी गई एक महिंद्रा थार रॉक्स गाड़ी शामिल है। पुलिस के अनुसार, ठगी की रकम से सोना खरीदने और एटीएम से नकदी निकालने की बात भी सामने आई है।

उन्होंने दावा किया कि आरोपियों की गिरफ्तारी से छह अन्य मामले भी सुलझे हैं और इनमें गुरुग्राम, पलवल, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली और रोहिणी में दर्ज मामले शामिल हैं, इन मामलों में धोखाधड़ी या ठगी के प्रयास की रकम 2.98 करोड़ रुपये, 1.30 करोड़ रुपये, 52.35 लाख रुपये, 20.50 लाख रुपये, 16.65 लाख रुपये और 88 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, विनय यादव एक अन्य मामले में भगोड़ा अपराधी है और जाली नोट के मामले में सात साल से अधिक समय से फरार था। दोनों आरोपियों के खिलाफ गाजियाबाद, दासना, सहारनपुर, अयोध्या और फरीदाबाद समेत कई स्थानों पर वित्तीय धोखाधड़ी के मामले भी दर्ज रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी और वे कथित तौर पर ‘मैजिक पेन’ के इस्तेमाल से चेक संबंधी धोखाधड़ी में भी शामिल रहे थे।

TAGGED:Bank FraudBank Of IndiaCorporate Identity FraudCyber FraudDelhi Crime NewsDelhi PoliceEconomic OffencesFake Company Directorfinancial fraudFraudsters ArrestedGhaziabad NewsGold SeizureMahindra Thar RoxxMoney LaunderingMule Bank AccountNoida newsPolice InvestigationRTGS Fraud
Share This Article
Email Copy Link Print
ByNeeral Prakash
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।
Previous Article झारखंड के 1500 वित्त रहित शिक्षण संस्थानों को मिलेंगे 75% अनुदान के पैसे, शिक्षा सचिव ने दिया भरोसा
Next Article राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रजमोहन राम

You May also Like

झारखंड

सीआईपी की मनोवैज्ञानिक ने प्रधान लिपिक पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

October 27, 2026
Laxmikant Munda, BJP, Ranchi crime news, Jharkhand news, police investigation, political news
झारखंड

राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की संदिग्ध हत्या की जांच के लिए भाजपा ने गठित की प्रदेश स्तरीय कमिटी

October 26, 2026
क्राइम

जमशेदपुर: ईएमआई मांगने पर विवाद, 6-7 नकाबपोश युवकों ने मोबाइल दुकान में की तोड़फोड़; दुकानदार से मारपीट

October 26, 2026
क्राइम

ओडिशा में अवैध रेत खनन के आरोप में 11 ट्रक चालक गिरफ्तार

October 26, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • india news
  • Jharkhand Latest News
  • Ranchi News
  • national news
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?