प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ किया गया दुर्व्यवहार: दिल्ली पुलिस

लुटियंस दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिसकर्मियों से कथित दुर्व्यवहार पर दिल्ली पुलिस ने जताया कड़ा ऐतराज। कहा- वर्दी में हों या नहीं, हर महिला सम्मान की हकदार।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने लुटियंस दिल्ली में प्रदर्शनों के दौरान महिला पुलिस कर्मियों के साथ किए जा रहे कथित दुर्व्यवहार को रेखांकित करते हुए कहा कि हर महिला सम्मान की हकदार है, भले ही वे वर्दी में क्यों न हों।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने दिल्ली पुलिस के इंस्टाग्राम पर आधिकारिक पेज पर पोस्ट वीडियो में कहा कि प्रदर्शन स्थलों पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है और उन्हें विशेष रूप से महिला प्रदर्शनकारियों से निपटने का काम सौंपा गया है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।