रक्षा मंत्रालय ने नौसैनिक युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस प्रणाली के वास्ते 661 करोड़ रुपये का करार किया

रक्षा मंत्रालय ने नौसैनिक युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और लॉन्चर की खरीद हेतु ब्रह्मोस एयरोस्पेस के साथ 661 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और लांचर की खरीद के लिए करीब 661 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।

ब्रह्मोस शस्त्र प्रणाली अनेक युद्धपोतों में होती है। यह समुद्री अभियानों के लिए सतह से सतह पर वार करने वाली नौसेना की प्राथमिक मिसाइल प्रणाली है। यह सुपरसोनिक गति से पूरी सटीकता के साथ समुद्री और जमीनी लक्ष्यों पर लंबी दूरी से निशाना साधने में सक्षम है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि उसने भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए ब्रह्मोस अग्नि नियंत्रण प्रणाली और भारतीय नौसेना के जहाजों के लिए लांचर की खरीद के लिए ‘भारतीय आईडीडीएम’ श्रेणी में ब्रह्मोस एयरोस्पेस प्राइवेट लिमिटेड (बीएपीएल) के साथ अनुबंध पर हस्तारक्षर किए गए थे।

आईडीडीएम से आशय ‘स्वदेशी तौर पर डिजाइन किए गए, विकिसत और बनाए गए’ से संबंधित है। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में 661.50 करोड़ रुपये मूल्य का अनुबंध किया गया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।