दिल्ली में रजोकरी फ्लाईओवर पर तिपहिया वाहन पलटने से एक महिला की मौत, छह अन्य घायल

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर तिपहिया वाहन पलटने से 47 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह लोग घायल हुए। सभी को अस्पताल भेजा गया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में रजोकरी फ्लाईओवर में रविवार को एक तिपहिया वाहन के पलट जाने से 47 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन बच्चों समेत छह अन्य लोग घायल हो गए। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी।

यह दुर्घटना सुबह 4:35 बजे महिपालपुर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। अधिकारियों के अनुसार, दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफएस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। हालांकि, बचावकर्मियों के वहां पहुंचने से पहले ही पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) के कर्मी घायलों को सफदरजंग अस्पताल और एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचा चुके थे।

मृतक महिला की पहचान कृपा देवी (47) के रूप में हुई है। घायलों की पहचान वंश (8), सावित्री देवी (60), नैना (34), राहुल (37), नक्श (14) और ईशान (2) के रूप में हुई है। फिलहाल घायलों की स्थिति के बारे में तत्काल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो सकी है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।