देश में ओमिक्रोन संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 358

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: देश में कोरोना के नये वेरियंट ओमिक्रोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 358 हो गए हैं

इनमें से 114 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश के 17 राज्यों में ओमिक्रोन के मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के अब तक 88 मामले रिपोर्ट हो चुके हैं।

वहीं दिल्ली में यह संख्या तेजी से बढ़ कर 67 हो गई है। तेलंगाना में 38, तमिलनाडु में 34, कर्नाटक में 31, राजस्थान में 22, केरल में 27, गुजरात में 30, हरियाणा और ओडिशा में 4-4, जम्मू व कश्मीर और पश्चिम बंगाल में 3-3, उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश में 2-2, चंडीगढ़, लद्दाख, उत्तराखंड में एक-एक ओमिक्रोन के मामले रिपोर्ट किए गए हैं।

Share This Article