देवघर में महेंद्र यादव हत्याकांड में पुलिस को मिले पुख्ता सुराग, 8-9 लोगों से…

बताया जाता है कि हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए SDPO पवन कुमार बुधवार को कुंडा थाना पहुंचे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : कुंडा थाना क्षेत्र के दुधनियां गांव में महेंन्द्र यादव हत्याकांड (Mahendra Yadav Murder Case) में आरोपी जल्द पुलिस गिरफ्त में होंगे। इसके लिए पुलिस छापामारी कर रही है।

बताया जाता है कि हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने के लिए SDPO पवन कुमार (SDPO Pawan Kumar) बुधवार को कुंडा थाना पहुंचे।

संदिग्ध परिस्थिति में लाए गए 8-9 लोगों से गंभीर पूछताछ की। इसमें कुछ पुख्ता सुराग मिलने की बात कही जा रही है।

दीपावली के दिन हुई थी हत्या

बता दें कि दीपावली की शाम दीया जलाने के क्रम में दुधनियां निवासी महेंद्र यादव को गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतार दिया गया था।

घटना के सिलसिले में मृतक की पत्नी के बयान पर कुंडा थाने की पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी (Raid) कर रही है।

Share This Article