उत्तराखंड के स्पीकर ने बैद्यनाथ धाम मंदिर में की पूजा-अर्चना

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: उत्तराखंड के विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल ने शनिवार को देवघर स्थित ज्योतिर्लिंग बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा उत्तराखंड की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की।

उनके साथ उनकी धर्मपत्नी शशिप्रभा अग्रवाल ने भी बाबा मंदिर में पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मंदिर के पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा कराई।

विधान सभा अध्यक्ष ने बाबा बैद्यनाथ से उत्तराखंडवासियों की सुख-समृद्धि, शांति, उन्नति एवं तरक्की की कामना की।

साथ ही उन्होंने बासुकीनाथ मंदिर, त्रिकूट पर्वत पर हनुमान मंदिर, रजरप्पा मंदिर सहित अन्य मंदिरों में पहुंच कर ईश्वर की वंदना की।

Share This Article