देवघर में तालाब में डूबने से युवक की मौत

बता दें कि युवक तालाब के पास शौच करने गया था, उसी दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में डूब गया

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जसीडीह थाना क्षेत्र के पुनासी जलाशय में एक युवक की डूबने से मौत (Drowning Death) हो गई।

बता दें कि युवक तालाब के पास शौच करने गया था। उसी दौरान उसका पैर फिसला और वह तालाब में डूब गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान जमुनिया टांड़ निवासी प्रकाश तुरी (30) के रूप में हुई है। घटना कि जानकारी के बाद परिजन व आस-पास के लोगों ने जसीडीह पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से निकाला।

जिसके बाद पुलिस ने शव (Dead Body) को कब्ज़े में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article