Latest Newsक्राइमरांची में हाई अलर्ट के बावजूद रेडिसन ब्लू के ठीक सामने हुई...

रांची में हाई अलर्ट के बावजूद रेडिसन ब्लू के ठीक सामने हुई चाकूबाजी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: राजधानी रांची में High Alert के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। यहां होटल रेडिसन ब्लू (Hotel Radisson Blu) के ठीक सामने शनिवार सुबह चाकूबाजी की घटना हुई।

इस घटना में एक व्यक्ति के घायल होने की बात सामने आई है। वहीं चाकूबाजी (Stabbing ) कर फरार हो रहे युवक को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

बता दें कि चाकूबाजी की वारदात के आधे घंटा बाद गृह मंत्री का काफिला होटल रेडिसन ब्लू से रांची एयरपोर्ट के लिए निकला।

हालांकि हाई सिक्योरिटी जोन (High Security Zone) में हुई चाकूबाजी की वजह से थोड़ी देर के लिए पुलिस महकमे में अफरा-तफरी मच गई थी। केंद्रीय गृह मंत्री के होटल में ठहरे होने की वजह से होटल के अंदर और बाहर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे।

रांची में हाई अलर्ट के बावजूद रेडिसन ब्लू के ठीक सामने हुई चाकूबाजी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा - Despite high alert in Ranchi, stabbing happened right in front of Radisson Blu, police caught running

इस तरह पकड़ाया आरोपी

मामूली विवाद में चाकू मारने के बाद आरोपी Kadru की ओर जाने वाली झाड़ियों में जाकर छिप गया। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो पुलिस आरोपी को ढूंढने पहुंच गई।

आरोपी ने पुलिस को देखते ही भागने लगा तो पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। फिलहाल आरोपी पुलिस की हिरासत में है। बताया जा रहा है कि आरोपी के हाथ में भी काफी चोट लगी है।

रांची में हाई अलर्ट के बावजूद रेडिसन ब्लू के ठीक सामने हुई चाकूबाजी, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ा - Despite high alert in Ranchi, stabbing happened right in front of Radisson Blu, police caught running

चाकूबाजी की घटना हुई उस समय होटल में अमित शाह थे मौजूद

दरअसल शुक्रवार की देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) रांची पहुंचे। उनके आगमन को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी।

लेकिन हाई अलर्ट के बावजूद के सुरक्षा व्यवस्था (Security System) में सेंध लग गई। जिस वक्त चाकूबाजी की घटना हुई उस समय होटल रेडिसन ब्लू के में केंद्रीय मंत्री अमित शाह मौजूद थे।

spot_img

Latest articles

नगर निकाय चुनाव, धनबल पर रोक के लिए बैंक लेनदेन पर कड़ी नजर

Municipal Elections: नगर निकाय चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए इस बार...

बजट 2026-27,झारखंड को स्वास्थ्य, पर्यटन और शिक्षा में नई उम्मीदें

Budget 2026-27 : केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के...

पटना में दिनदहाड़े लूट की वारदात, बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये छीने

Daylight robbery in Patna : बिहार में अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही...

राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 का समापन, रांची में हुआ विशेष सेमिनार

Special Seminar Held in Ranchi : केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of...

खबरें और भी हैं...