देवघर AIIMS में अब शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का होगा टीकाकरण

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर एम्स में अब शिशुओं और गर्भवती महिलाओं का नियमित टीकाकरण किया जाएगा। बुधवार के दिन एम्स परिसर में टीकाकरण केंद्र की शुरुआत एम्स के कार्यकारी निदेशक सौरभ वार्ष्णेय ने की।

इस संबंध में देवघर एम्स के अधिकारियों ने बताया कि नियमित टीकाकरण की सुविधा हर बुधवार को शिशु और गर्भवती महिलाओं को निशुल्क उपलब्ध करायी जाएगी।

टीकाकरण की यह योजना राज्य और केंद्र सरकार के सौजन्य से चलाई जाएगी।

इस अवसर पर एमएस डॉ. सत्य रंजन पात्रा, डीन डॉ. प्रतिमा गुप्ता समेत शिशु रोग विशेषज्ञ विभाग के चिकित्सक और एम्स के कई अधिकारी उपस्थित थे।

Share This Article