लातेहार के जंगल में हथियार और कारतूस बरामद, IED के कंटेनर भी मिले

लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में एसएसबी और पुलिस ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और आईईडी बनाने के कंटेनर बरामद किए हैं।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले के नक्सल प्रभावित महुआडांड़ थाना क्षेत्र में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एसएसबी की 32वीं वाहिनी और जिला पुलिस ने 21 और 22 अक्टूबर को संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाकर जंगल से राइफल, मैगजीन, 72 कारतूस और आईईडी से जुड़े सामान बरामद किए हैं।

सुग्गा बांध जंगल से मिले हथियार और कारतूस

latehar-forest-weapons-cartridges-ied-containers-recovered-mahuadanr

21 अक्टूबर को सुग्गा बांध वन क्षेत्र से एक .303 राइफल, खाली मैगजीन, नौ जिंदा कारतूस और कारतूस रखने की थैली बरामद हुई। वहीं, 22 अक्टूबर को दो अलग-अलग स्थानों से एक बोल्ट-एक्शन राइफल, खाली 9 एमएम पिस्टल मैगजीन और 63 कारतूस मिले। इनमें 28 जिंदा कारतूस, 34 ट्रेसर कारतूस और एक 7.62 एमएम जिंदा कारतूस शामिल हैं।

IED के दो स्टील कंटेनर समेत अन्य सामान बरामद

22 अक्टूबर को आधे, दौना और दुरुप वन क्षेत्रों में भी संयुक्त तलाशी अभियान चलाया गया। शाम करीब 5:15 बजे सुरक्षा बलों को आईईडी के दो स्टील कंटेनर, 20 मीटर प्लास्टिक शीट, रस्सी का एक बंडल, सिंथेटिक कपड़ा और रेत की दो बोरियां मिलीं।

अधिकारियों ने दी जानकारी, सर्च ऑपरेशन जारी

शुक्रवार को महुआडांड़ थाना परिसर में एसडीपीओ पूजा कुमारी और एसएसबी के तिसिया समवाय के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार गौरव ने बरामदगी की जानकारी दी। सुरक्षा बलों के अनुसार, बरामद हथियारों और गोला-बारूद को लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। जंगल में अन्य हथियारों और गोला-बारूद की तलाश के लिए अभियान जारी है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।