रांची : झारखंड कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को आहूत की गयी है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) के अनुसार कैबिनेट की बैठक 27 अक्टूबर को अपराह्न 3 बजे से झारखंड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन) स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है।

बताते चलें कि इससे पहले 25 सितंबर को कैबिनेट की बैठक होनी थी पर मंत्री दीपिका पांडे की बेटी के निधन के कारण उसे स्थगित कर दिया गया था। वहीं अगली कैबिनेट की बैठक 7 अक्टूबर को प्रस्तावित थी, जिस दिन सीएम हेमंत की मां के गंभीर स्वास्थ्य स्थिति को देखतेहुए उसे भी स्थगित किया गया था। उसी दिन सीएम की मां रूपी सोरेन का निधन भी हुआ था। ऐसे में अब करीबन दो महीने बाद होने जा रही यह कैबिनेट की बैठक कई मायनों में अहम है।


