हैदराबाद के यशोदा हॉस्पिटल्स की पहल, अब रांची में हर महीने उपलब्ध होंगे विशेषज्ञ कार्डियोलॉजिस्ट

यशोदा हॉस्पिटल्स की पहल से रांची में मरीजों को हर महीने विशेषज्ञ हृदय रोग चिकित्सक डॉ. कश्यप व्यास से परामर्श मिलेगा। इसका उद्देश्य झारखंड में उन्नत हृदय चिकित्सा की पहुंच बढ़ाना है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : यशोदा हॉस्पिटल्स ने शुक्रवार को रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर अपनी उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं और विशेष रूप से कार्डियक केयर की जानकारी दी। इस दौरान झारखंड के मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श सुलभ कराने पर जोर दिया गया। मीडिया को संबोधित करते हुए मार्केटिंग मैनेजर सत्यजीत रॉय ने समूह की विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता बताई।

यशोदा हॉस्पिटल्स के कंसल्टेंट इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. कश्यप व्यास (MBBS, MD, DrNB—कार्डियोलॉजी) ने हृदय रोगों की समय पर पहचान, नियमित स्वास्थ्य जांच और जोखिम कारकों के प्रबंधन को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने मिनिमली इनवेसिव और रोबोटिक-असिस्टेड उपचार तकनीकों में प्रगति पर भी चर्चा की। मरीजों की सुविधा के लिए डॉ. व्यास हर महीने रांची में ओपीडी परामर्श देंगे। इससे स्थानीय मरीजों को विशेषज्ञ सलाह, आवश्यक जांच और आगे के उपचार के संबंध में मार्गदर्शन मिल सकेगा। इस पहल का उद्देश्य झारखंड में उन्नत हृदय चिकित्सा तक पहुंच आसान बनाना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।