देवघर में पिस्तौल के साथ तीन युवक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: देवघर के जसीडीह थाना की पुलिस ने गुरुवार को पिस्तौल, कारतूस और गोली के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक गुप्त सूचना के आधार पर जसीडीह पुलिस ने चांदपुर से कमलेश्वर प्रसाद यादव, राम प्रसाद यादव और सिंघवा से बबलू महथा को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है।

आरोपितों के पास से 7.65 बोर की देशी पिस्टल, 2 मैगजीन और गोली बरामद हुई है। पकड़े गए युवकों का आपराधिक इतिहास रहा है। पूर्व में भी ये आर्म्स एक्ट में जेल जा चुके हैं।

Share This Article