Latest Newsबॉलीवुडटीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की ‘गोपी बहू’ के घर आया नन्हा...

टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Devoleena gave Birth to a Lovely Son: अत्यंत चर्चित ‘साथ निभाना साथिया’ टीवी शो (Sath Nibhana Sathiya Tv Show) से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी (Devoleena Bhattacharjee) आज एक जाना माना नाम है।

देवोलीना ने इस शो में गोपी बहू का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अब देवोलीना के फैंस लिए बड़ी खुशखबरी है। देवोलीना के घर नन्हे मेहमान का स्वागत हो गया है।

Devoleena ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। इस खबर के सामने आते ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। ये खबर खुद एक्ट्रेस ने अपने instagram पर एक पोस्ट के जरिए फैंस को दी है।

इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी जानकारी

देवोलीना भट्टाचार्जी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को मां बनने की खुशखबरी दी है। देवोलीना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो पर लिखा है- हमारी छोटी सी खुशी की अनाउंसमेंट करते हुए हम बहुत रोमांचित हैं, हमारा बेबी बॉय. 18.12.2024।

इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘हेलो वर्ल्ड! हमारा नन्हा फरिश्ता लड़का यहां है।’ बेटे के जन्म के साथ ही देवोलीना के घर ढेर सारी खुशियों का स्वागत हुआ है।

टीवी शो 'साथ निभाना साथिया' की ‘गोपी बहू’ के घर आया नन्हा मेहमान, फैंस ने… - A little guest came to the house of 'Gopi Bahu' of the TV show 'Saath Nibhana Saathiya', fans...

जमकर मिल रही है बधाई

देवोलीना भट्टाचार्जी के मां बनते ही सोशल मीडिया पर फैंस और स्टार्स उन्हें और उनके बेटे को ढेर सारी बधाई दे रहे हैं।

देवोलीना के वीडियो पर टीवी एक्टर पारस छाबड़ा (Paras Chhabra) से लेकर आरती सिंह तक ने Comment कर बधाई दी है। वहीं, फैंस भी उन्हें मुबारकबाद दे रहे हैं। ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि देवोलीना ने अपने जिम ट्रेनर रहे शाहनवाज शेख संग 14 दिसंबर, 2022 में शादी की थी। दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। वहीं, इसी साल 15 अगस्त को देवोलीना ने अपने पति शाहनवाज शेख (Shahnawaz Shaikh) के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर कर प्रेग्नेंसी की जानकारी दी थी।

spot_img

Latest articles

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...

30 हजार रुपये घूस मामले में पूर्व थाना प्रभारी को राहत नहीं, जमानत याचिका खारिज

30,000 Rupees Bribery Case: रांची की एसीबी की विशेष अदालत ने 30 हजार रुपये...

खबरें और भी हैं...

गुमला में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Tragic accident in Gumla: घाघरा थाना क्षेत्र के नौवडीहा नया पुल मोड़ के समीप...

डोरंडा सड़क हादसा केस, अधिवक्ता मनोज टंडन को अंतरिम राहत, जांच पर फिलहाल रोक

Doranda Road Accident Case: रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र में हुए कार और मोटरसाइकिल...