धामरा बंदरगाह का पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालन शुरू

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकॉनमिक जोन (एपीएसईजेड) द्वारा संचालित ओडिशा का धामरा बंदरगाह पूरी तरह नवीकरणीय ऊर्जा से संचालित होने वाला देश का पहला बड़ा निजी मल्टी-कार्गो बंदरगाह बन गया है। कंपनी ने यह जानकारी दी।

सालाना 4.8 करोड़ टन से अधिक माल संभालने वाला यह बंदरगाह अब अपनी 90 लाख यूनिट से अधिक की मासिक बिजली मांग को नवीकरणीय स्रोतों से पूरा करता है। एपीएसईजेड ने बताया कि मौजूदा परिचालन स्तर पर इसकी सालाना नवीकरणीय बिजली खपत 108 गीगावाट घंटा (जीडब्ल्यूएच) से अधिक है।

अगस्त, 2026 से प्रभावी यह बदलाव एपीएसईजेड की दीर्घकालिक ‘शुद्ध-शून्य’ रणनीति का हिस्सा है। इस कदम से कार्बन उत्सर्जन में कमी आने के साथ ही बंदरगाह के परिचालन के पर्यावरणीय प्रदर्शन में सुधार होने की उम्मीद है।
कंपनी ने यह बदलाव खुद के नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र, तीसरे पक्ष की पहुंच व्यवस्था और ओडिशा के नियामकीय ढांचे के तहत हरित बिजली खरीद के जरिये हासिल किया है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।