धनबाद में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 2 छात्रों की मौत

छोटा अंबोना कोइरीबस्ती निवासी तपन दा का पुत्र सूरज (17) और मंतोष गोप का पुत्र धीरज बाइक से BBM कॉलेज, बलियापुर में एडमिशन लेने गए थे

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Accident : बलियापुर में तेज गति से आ रहे एक वाहन से चकमा खाकर दो बाइक सवार नाबालिग छात्रों की मौत (Student Death) हो गई।

छोटा अंबोना कोइरीबस्ती निवासी तपन दा का पुत्र सूरज (17) और मंतोष गोप का पुत्र धीरज बाइक से BBM कॉलेज, बलियापुर में एडमिशन लेने गए थे।

दोनों छात्रों की मौत

वापस लौटने के दौरान सिंदूरपुर पांडेडीह के पास तेज गति से आ रहे एक वाहन से चकमा खाकर उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकराई।

जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद उन्हें इलाज के लिए SNMMCH ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article