धनबाद : भाजपा नेता की इकलौती पुत्री अश्विनी की भी इलाज के दौरान मौत

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: BJP नेता सह बनियाहीर कोल बोड कॉलोनी निवासी राजेश पासवान के इकलौते अंगद की (Dead) मौत के 21 दिन बाद फिर दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) में इलाजरत इकलौती पुत्री अश्विनी ने भी दमतोड़ दिया। (Dhanbad Ashwini) बता दें कि एक अक्टूबर 2022 को राजेश पासवान अपनी एकलौती पुत्री अश्विनी को अपने बाइक संख्या JH10F 9848 से बैंक मोड़ ट्यूशन छोड़ने जा रहे थे। साथ में उनका इकलौता पुत्र अंगद भी था।

गंभीर रूप से घायल हो गईं थी अश्विनी

पुत्र और पुत्री के साथ राजेश धनवाद की और जा रहे थे। तभी एना इस्मालपुर के समीप सीमेंट लोड के ट्रक संख्या जेएच 10एसी 3195 ने पुत्र रौंद डाला। इसमें BJP नेता के पुत्र अंगद और पुत्री अश्विनी गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

3 अक्टूबर को पुत्र अंगद की हो गई थी मौत

आनन-फानन में घायलों को जोराफाटक स्थित एक नर्सिंग होम भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर मिशन रेफर कर दिया गया था। यहाँ पर इलाज के दौरान 3 अक्टूबर को पुत्र अंगद की (Death) मौत हो गई थी।

TAGGED:
Share This Article