झारखंड

गोड्डा से टाटा के लिए नई ट्रेन की हुई शुरुआत

गोड्डा: BJP MP निशिकांत दुबे (Nishikant Dubey) और गोड्डा विधायक अमित मंडल ने शनिवार को गोड्डा से टाटानगर (Godda to Tatanagar Train ) को जाने वाली नई रेल का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर किया।

इस अवसर पर रेलवे जोन के DRM भी मौजूद थे। सांसद ने कहा कि रेल आज सबों के साधन के रूप में हैं। व्यवसायी, छात्र, गरीब और रोजमर्रा की जिंदगी जीने वाले लोगों के लिए यह यातायात का प्रमुख साधन है।

मार्च-अप्रैल तक देवघर से गोड्डा (Godda to Deoghar) तक ट्रेन चालू होने की संभावना है। गोड्डा से पटना और कई अन्य जगहों के लिए कई रेलों की सौगात आने वाले चुनाव से पूर्व तक गोड्डा से शुरुआत हो जाएगी।

राज्य में कई अन्य जगह और क्षेत्रों में रेल पूर्व से पहुंचा है परंतु उन सर्वो से भी ज्यादा Train गोड्डा से चालू होगी।

मार्च तक हंसडीहा से देवघर नई रेल लाइन को मंजूरी मिल जाएगी

इधर, भागलपुर में सांसद निशिकांत दुबे ने आशंका जताते हुए कहा कि Smart City से भागलपुर हवाई अड्डे के सौंदर्यकरण पर खर्च होने वाले 12 करोड़ में भ्रष्टाचार होगा।

इसका 8 करोड़ किसी के और की पाकिट में चला जाएगा। इतने खर्च के बावजूद यहां से हवाई सेवा शुरू नहीं हो सकेगी।

अगर भविष्य में भागलपुर में नया हवाई अड्डा बनेगा तो वह NH 133 पर गोडा-महगामा के दिग्धी के समीप बन रहे 5 किमी के रनवे के आसपास होगा।

पीरपैंती से गोड्डा (Godda to Pirpainti) तक नई रेल लाइन को स्वीकृति मिल चुकी है रेलवे 1400 करोड़ से इसे बनाएगा। मार्च तक हंसडीहा से देवघर नई रेल लाइन को मंजूरी मिल जाएगी।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker