स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से निगम में 15 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमण की चपेट में

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद जेल में काेविड संक्रमण की खबर तेजी से फैली। जिसके बाद जेल प्रबंधन ने 550 बंदियाें का RTPCR टेस्ट कराया है।

चर्चा है कि जेल में बंद झरिया के पूर्व विधायक संजीव कुमार काेराेना संक्रमित हाे गए है। लेकिन जेल प्रबंधन ने इसकी पुष्टि अब तक नहीं की है।

वहीं संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह ने पुष्टि कि उनके पति की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।

निगम में 15 अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव

निगम में 15 अधिकारी-कर्मचारी पॉजिटिव मिले हैं, जिनमें कार्यपालक अभियंता से लेकर सिटी मैनेजर तक शामिल हैं।

सभी संक्रमित हाेम आइसाेलेशन में हैं। 15 कर्मियाें में दाे से तीन ऐसे कर्मचारी हैं, जाे दूसरी लहर में भी संक्रमण के शिकार हुए थे।

साेमवार काे पूरे निगम कार्यालय काे सेनेटाइज किया गया। सभी अफसराें के कक्ष के साथ ग्राउंड, फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड फ्लाेर काे सेनेटाइज किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही

स्वास्थ्य विभाग की गलती के वजह से एसीबी की पूरी टीम काे आइसाेलेट हाेना पड़ गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार काे एसीबी के अधिकारियाें ने काेराेना टेस्ट कराया था।

शनिवार काे रिपाेर्ट निगेटिव आई। इसके बाद अधिकारी-जवान अपने काम लग गए लेकिन रविवार काे एक डीएसपी, दाे इंस्पेक्टर और तीन जवानाें के पास स्वास्थ्य विभाग का फोन आया कि वे पाॅजिटिव हैं।

इस सूचना के बाद सभी के हाेश उड़ गए। पाॅजिटिव अधिकारियाें व जवानाें के संपर्क में आए सभी लोगाें काे हाेम आइसाेलेशन में रखा गया है

Share This Article