भू-धंसान हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे विधायक शत्रुघ्न महतो, घायलों का जाना हाल

धनबाद के सिजुआ मोड़ में भू-धंसान हादसे के बाद विधायक शत्रुघ्न महतो ने घटनास्थल और अस्पताल का दौरा कर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: सिजुआ मोड़ के तीन पाटिया टोला में हुए भयावह भू-धंसान हादसे में कई लोगों के घायल होने तथा एक मासूम बच्चे की अस्पताल पहुंचने से पूर्व दुखद मौत की सूचना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
घटना की सूचना मिलते ही मंगलवार को बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायलों से मुलाकात की और उनकी स्थिति की जानकारी ली।
विधायक ने चिकित्सकों से घायलों को बेहतर से बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यदि किसी घायल की स्थिति गंभीर होती है या यहां इलाज संभव नहीं है, तो उसे तत्काल बेहतर चिकित्सा के लिए बड़े अस्पताल में भेजा जाए। उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
भू-धंसान की इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं को लेकर चिंता और आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।

Share This Article