लैपटॉप के साथ धनबाद पुलिस ने एक महिला को किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: पुलिस लाइन प्रेमचंद नगर से चोरी हुई एक लैपटॉप के साथ धनबाद पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।

सदर पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि चोरी में महिला की भूमिका थी।

चोरी अमरजीत कुमार नामक छात्र के किराए के घर से हुई थी। बांका निवासी अमरजीत धनबाद में रह कर पढ़ाई कर रहा है।

पुलिस चोरी में गिरफ्तार आरोपी महिला रूबी से पूछताछ कर रही है।

रूबी कार्मिक नगर में अपने पति के साथ रहती है। लैपटॉप उसी के घर से बरामद किया गया है।

Share This Article