बाइक-ऑटो चोरी मामले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा, 3 बाइक और…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Theft: वाहन चोरी मामले में रविवार को धनबाद (Dhanbad ) के निरसा थाना परिसर में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रजत माणिक बाखला के नेतृत्व में प्रेसवार्ता आयोजित की गई।

वार्ता में SDPO ने बताया की पिछले दिनों चोरी हुए मोटरसाइकिल (Stolen Motorcycle) मामले में पुलिस टीम द्वारा मामले का उद्भेदन करते हुए मामले के मुख्य अभियुक्त मोहित कुमार रजक की गिरफ्तारी की गई तथा तीन बाइक समेत एक टेंपो भी बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि SSP धनबाद के निर्देश पर एक टीम का गठन कर मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह की पड़ताल शुरू की गई।

इस दौरान गोविंदपुर निवासी मोहित कुमार रजक को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर दो चोरी की मोटरसाइकिल और एक टेंपो बरामद किया गया।

उन्होंने बताया कि इस बरामदगी में दो चोरी के मोटरसाइकिल सहित एक मोटरसाइकिल जो मोहित कुमार की निजी बाइक है, जिससे वह चोरी की घटना को अंजाम देता था शामिल है।

इसके साथ ही एक पियाजियो का टेंपो तथा एक ओप्पो का मोबाइल भी बरामद किया गया है । पुलिस ने गिरफ्तार अभियूक्त पर मामला दर्ज करते हुए उन्हें जेल भेज दिया।

Share This Article