सड़क हादसे में दो छात्राओं की गई जान, आक्रोशित लोगों ने सड़क को किया जाम

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad Road Accident : सोमवार को धनबाद (Dhanbad ) थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में दो छात्राओं की जान चली गई। इससे आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन (Protest) किया।

सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटाया गया। मृतकों में इशिका होरो और जिया होरो शामिल हैं। ये दोनों सगी बहनें हैं। इनके पिता जय होरो शिक्षक हैं।

बताया जा रहा है कि छोटी बहन जिया होरो को बड़ी बहन इशिका स्कूल से लेकर स्कूटी से घर लौट रही थी, तभी Scorpio ने Scooty को टक्कर मार दी।

इससे दोनों बहनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। काफी मशक्कत के बाद शव को उठाया गया। इसके बाद आवागमन सामान्य हुआ।

Share This Article