धनबाद में दिव्यांग बच्चा शिक्षा से नहीं रहेगा दूर, 15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान

धनबाद में 15 से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत स्कूल से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों को नजदीकी विद्यालयों में दाखिला दिलाया जाएगा।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में स्कूल से बाहर रह गए दिव्यांग बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष पहल शुरू की है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन के निर्देश पर 15 जून से 24 जून तक विशेष नामांकन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत ऐसे दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें उनके पोषक क्षेत्र के नजदीकी विद्यालयों में नामांकित कराया जाएगा, जो किसी कारणवश अब तक विद्यालय से दूर हैं। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी दिव्यांग बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे। शिक्षा विभाग की टीम घर-घर संपर्क कर बच्चों की जानकारी जुटाएगी और अभिभावकों को नामांकन के लिए प्रेरित करेगी। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे इस अभियान का लाभ उठाकर अपने बच्चों का विद्यालय में नामांकन अवश्य कराएं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।