पापी बाप ने सौतेली बेटी से की जबरदस्ती, बचाने आए शिक्षक को मारने के लिए…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Step Father Tried to Rape Daughter in Dhanbad: पूरे समाज और परिवार के लिए अत्यंत शर्मनाक घटना। बताया जाता है कि धनबाद (Dhanbad) में कतरास के बांसजोड़ा गड़ेरिया में एक पापी पिता ने आठवीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी सौतेली बेटी के साथ जोर जबरदस्ती करने की कोशिश की।

घटना मंगलवार की है। इस मामले की जानकारी तब मिली, जब बेटी ने अपने स्कूल में फोन कर मदद मांगी। बच्ची को बचाने आए शिक्षक को काटने के लिए आरोपी पिता और दादा ने कुल्हाड़ी उठा ली।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग जुट चुके थे। लोगों ने आरोपी पिता और दादा की पिटाई कर दोनों को केंदुआ पुलिस के हवाले कर दिया। घटना मंगलवार की है।

आसपास के लोगों ने बताया कि बच्ची की मां और सौतेला पिता की लव मैरिज हुई है। दोनों दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मंगलवार को पिता ने चालाकी से सिर्फ मां को मजदूरी पर भेज दिया था। पत्नी को कहा कि आज मेरी तबीयत खराब है। तुम चली जाओ। दूसरी तरफ बेटी को स्कूल जाने से मना कर दिया। इसके बाद उसने अपनी सौतेली बेटी (Step Daughter) के साथ शर्मनाक हरकत की।

Share This Article