एक दिन और बढ़ी दिनेश गोप की रिमांड

ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) लाया गया था

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI के सुप्रीमो दिनेश गोप (Dinesh Gope) की रिमांड (Remand) अवधि समाप्त होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच सोमवार को NIA कोर्ट में पेश किया गया ।

NIA ने कोर्ट से दिनेश गोप से और एक दिन पूछताछ के लिए रिमांड पर लेने का आग्रह किया।

इसके बाद NIA के विशेष न्यायाधीश मधुरेश प्रसाद वर्मा की कोर्ट ने NIA को दिनेश गोप से एक और दिन पूछताछ करने के लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया।

इससे पूर्व दिनेश का मेडिकल जांच कराया गया।

21 मई को दिल्ली से किया गिरफ्तार

उल्लेखनीय है कि PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप को NIA ने 21 मई को दिल्ली से गिरफ्तार किया था।

इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर विमान से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट (Birsa Munda Airport) लाया गया था।

दिनेश गोप के खिलाफ झारखंड, बिहार और ओडिशा में हत्या, अपहरण, धमकी, जबरन वसूली और PLFI के लिए धन जुटाने से संबंधित 102 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

झारखंड पुलिस ने दिनेश गोप पर 25 लाख और NIA की ओर से 5 लाख का ईनाम घोषित था।

Share This Article