दिशा सालियान मामले में सीबीआई की प्राथमिकी ठाकरे परिवार की छवि धूमिल करने की राजनीतिक साजिश : राउत

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई : शिवसेना (उबाठा) के नेता संजय राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया कि दिशा सालियान की मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा दर्ज प्राथमिकी केंद्र की ओर से ठाकरे परिवार की छवि धूमिल करने के लिए रची गई राजनीतिक साजिश का हिस्सा है।

राज्यसभा सदस्य राउत ने संवाददाताओं से कहा कि मुंबई पुलिस मामले की पहले ही विस्तृत जांच कर चुकी है और उसने शिवसेना (उबाठा) नेता आदित्य ठाकरे का जून 2020 में पूर्व सेलिब्रिटी मैनेजर सालियान की मौत से किसी भी तरह का संबंध होने से इनकार किया था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।